फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The boundary wall of the house collapsed during heavy rain.

Rampur News: तेज बारिश में मकान की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिरी

Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the house collapsed during heavy rain.
भोट। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक मकान की बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवार गिरने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी इकरार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी नेमत जहां गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत हैं। इकरार ने बताया कि बुधवार सुबह तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक उनके घर की बाउंड्रीवाल गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो दीवार मलबे में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन

इकरार के अनुसार, बाउंड्रीवाल गिरने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed