फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IG investigates drug case property recovered in NDPS cases

Kaithal News: एनडीपीएस मामलों में बरामद नशे की केस प्रॉपर्टी की आईजी ने की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
IG investigates drug case property recovered in NDPS cases
कैथल। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार पुलिस लाइन कैथल स्थित एनडीपीएस मालखाना पहुंचे। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी की जांच की। इस दौरान एसपी कैथल मनप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमे का रजिस्टर में दर्ज विवरण के अनुसार मिलान किया गया।
विज्ञापन

जांच में एनडीपीएस एक्ट के 64 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों की केस प्रॉपर्टी शामिल रही। इनमें अफीम, चूरा पोस्त, डोडा पोस्त, गांजा, चरस और हेरोइन शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 62 विचाराधीन मामलों में नियमानुसार नमूने सुरक्षित रखने के बाद संबंधित माल मुकदमा नष्ट किया जाएगा। वहीं दो मामलों के निपटारे के बाद उनके नमूनों को भी नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को आईजी अशोक कुमार ने सील कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में आगामी दिनों में करनाल के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्टरी में नियमानुसार नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed