फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a dispute over moving a vehicle, the former deputy mayor's brother-in-law got stabbed in the stomach

Hisar News: गाड़ी हटाने के विवाद में पूर्व डिप्टी मेयर के साले के पेट में मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over moving a vehicle, the former deputy mayor's brother-in-law got stabbed in the stomach
हिसार। प्रताप नगर में बुधवार दोपहर गली में खड़ी गाड़ी हटाने की बात पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने पूर्व डिप्टी मेयर व वर्तमान पार्षद भीम महाजन के साले मोहित को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल ले गए। घायल आईसीयू में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि देर रात तक कार्रवाई चल रही है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रताप नगर निवासी मनीष ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी घर के आगे खड़ी की थी। दोपहर करीब ढाई बजे एक गली छोड़कर रहने वाला जीतू सेहरा उनके घर आया। उस समय घर पर केवल मनीष के भाई मोहित की पत्नी तान्या थी। परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में किसी की तेरहवीं में गए हुए थे। तान्या ने जीतू से कहा कि घर पर अभी कोई नहीं है। घर के सदस्य आने के बाद गाड़ी हटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनीष और मोहित घर पहुंचे। मनीष के अनुसार उस समय जीतू गाली-गलौज कर रहा था। मनीष ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया। आरोपी ने दोबारा चाकू मारने की कोशिश की लेकिन मनीष ने उसे रोक लिया। इस दौरान चाकू उसके पैर में लग गया। मनीष ने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी सोने की चेन भी गुम हो गई है।
मनीष की पत्नी तान्या ने बताया कि घटना के समय वह बालकनी में खड़ी थी। जीतू घर आया और गाड़ी हटाने को कहा। उसने कहा कि उन्हें वहां ईंटें रखनी हैं। घरवालों ने कहा कि उन्होंने अभी घर बनाया है और ईंटें रखने से मिट्टी घर के अंदर आएगी।

इस पर जीतू ने कहा कि उसने उनके जैसे 36 गुंडे देखे हैं। उसने डंडा लाने की बात कही और घर के अंदर चला गया। आरोप है कि वह डंडे की जगह चाकू लेकर आया। इसके बाद मोहित ने उससे गाली-गलौज करने का कारण पूछा तो आरोपी ने पेट में चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed