{"_id":"6a9877549381e57dc7068712","slug":"killed-husband-in-collusion-with-brother-in-law-after-he-became-an-obstacle-to-a-romantic-relationship-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1035-968319-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेम-संबंधों में बाधा बनने पर देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेम-संबंधों में बाधा बनने पर देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला
विज्ञापन
बुलंदशहर गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी काजल, आरोपी भाई उमेश। संवाद
बुलंदशहर। देवर के साथ प्रेम-संबंध में बाधा बनने और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए पत्नी पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। मृतक के होमगार्ड पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी, बेटे के खिलाफ खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी, देवर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह पुलिस को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासौली में सुमित कुमार (24 वर्ष) के घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुमित का शव घर में रखा हुआ था। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया था कि सुमित कुमार पत्नी काजल के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। वहीं, उनका छोटा भाई उमेश भी घर में ही सोया हुआ था। उनकी मां अपने कमरे में सोई हुई थी। पिता किशनपाल सिंह ड्यूटी पर गए थे। रात में करीब 1ः30 बजे काजल ने सुमित कुमार को फंदे से लटका हुआ देखा। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुमित को फंदे से उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर संदेह यकीन में बदल गया। पुलिस ने पत्नी काजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में काजल ने बताया कि उसके सुमित कुमार के छोटे भाई उमेश जोकि अविवाहित है, उससे प्रेम-संबंध हो गए थे। इसी के चलते और पूरी संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसने देवर उमेश के साथ मिलकर पति सुमित कुमार की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुमित के शव को फंदे से लटका दिया।
तीन साल पहले हुई थी शादी
करीब तीन साल पहले सुमित की शादी काजल से हुई थी। दंपती की दो वर्ष की मासूम बेटी है, जिसे अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। भाई के हाथों भाई की हत्या की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सुमित की दो वर्ष की बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी सुमित के बूढ़े माता-पिता के कंधों पर आ गई है।