फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, taxi driver, pistol, crime

टैक्सी चालक से लिफ्ट लेने के बाद पिस्तौल दिखाकर कार, मोबाइल और पर्स लूटा

Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
loot, taxi driver, pistol, crime
राई। दिल्ली से सवारी लेकर सोनीपत आए टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर और मारपीट कर तीन बदमाश उसकी स्वीफ्ट डिजायर कार, मोबाइल व पर्स लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने गांव मुकीनपुर के पास वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चालक के कपड़े तक उतार ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक के बयान दर्ज कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव नवनगर फिलहाल नई दिल्ली स्थित श्रीनिवासपुरी के जनजीवन कैंप निवासी विनोद कुमार कामत ने बताया कि उनके पास रहने वाले विवेकानंद कामत की स्वीफ्ट डिजायर कार चलाता है। कार को ओला व उबर कंपनी में टैक्सी में लगाया गया है। वह वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे दिल्ली से टैक्सी में सवारी लेकर सोनीपत आया था। जब वह सवारी छोड़कर जाने लगा तो सीएनजी पंप पर चला गया। वहां पर उसने तीन युवकों से दिल्ली जाने का रास्ता पूछा। युवकों ने उसे कहा कि उन्हें भी दिल्ली जाना है। उन्होंने उससे कहा कि अपना किराया ले लेना और हमें दिल्ली छोड़ देना। जिसके बाद तीनों युवक उसे गौरीपुर मोड़ पर ले गए। वहां पर एक युवक ने कहा कि वह अपना रेल टिकट घर भूल आया है। जिस पर वह उसे वापस ले आए और मुकीनपुर गांव के खेतों में ले गए। वहां पर पिस्तौल अड़ाकर मारपीट करने के साथ ही उसकी कार, मोबाइल व पर्स छीन ने गए। पर्स में कुछ नकदी, एटीएम कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, पेन कार्ड थे। उसके बाद बदमाश दीपालपुर की तरफ भाग गए। उसने बताया कि बदमाशों ने सब कुछ छीनने के बाद उसके कपड़े तक उतार लिए। वह खेत में पड़ी बोरी से शरीर ढककर गांव मुकीनपुर में पहुंचा। वहां पर परचून दुकानदार राजेश ने उसकी मदद की और उसके साथी को अवगत कराया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

वर्जन
टैक्सी चालक ने लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed