{"_id":"6a9c7ca47e192f31580701a6","slug":"workshop-held-for-preparations-for-the-seva-sankalp-abhiyan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159993-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के लिए हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के लिए हुई कार्यशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला हुई। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताई और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता परिवारों और लाभार्थी परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। बच्चों के सपनों का भारत-हमारा आने वाला भारत कार्यक्रम में स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों और रचनात्मक माध्यमों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
आंगन का उत्सव में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कहानी बदलाव की में योजनाओं से लाभान्वित लोगों की कहानियां सामने लाई जाएंगी। सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा अभियान और सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।