फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपा नेता बता दंपति को नौकरी लगवाने का झांसा, पैसे कम मिलने पर युवक को मार उसके मोबाइल से एसएचओ को भेजा मैसेज

भाजपा नेता बता दंपति को नौकरी लगवाने का झांसा, पैसे कम मिलने पर युवक को मार उसके मोबाइल से एसएचओ को भेजा मैसेज

Sat, 12 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता बता दंपति को नौकरी लगवाने का झांसा, पैसे कम मिलने पर युवक को मार उसके मोबाइल से एसएचओ को भेजा मैसेज
भाजपा नेता बता दंपती को नौकरी लगवाने का दिया झांसा, पैसे कम मिले तो हरिद्वार गंगा में फेंक आया जिंदा युवक को
विज्ञापन

-पत्नी की शिकायत पर बडौली के रहने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में गंगा में फेंकना किया कुबूल
-वहां से चंडीगढ़ पहुंचा और मृतक के मोबाइल से एसएचओ को मैसेज भेजा, खुद को ठीक बता 25 जनवरी तक आने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। भाजपा का युवा नेता बताने वाले बडौली के रवींद्र आंतिल ने गांव के ही दंपती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठे थे। जब तय अनुसार बाकी पैसे कम मिले तो उसने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर हरिद्वार ले जाकर गंगा में जिंदा ही फेंक दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इससे पर्दा उठाया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया और युवक के मोबाइल से एसएचओ को मैसेज भेजकर जल्द घर आने की बात लिख दी। अब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विदित रहे गांव बड़ौली निवासी सुशीला ने आठ जनवरी को पुलिस को बताया था कि उसका पति राकेश 6 जनवरी को घर से एक लाख लाख रुपये व उसके कागजात लेकर गया था। उसके बाद से उसके पति का कोई सुराग नहीं लगा। वह गांव के रवींद्र आंतिल के साथ जाने की बात कहकर निकला था। महिला ने पति के अपहरण का आरोप लगाते हुए रवींद्र आंतिल पर ही अपहरण का शक जताया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार देर शाम को रवींद्र आंतिल को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस के सामने बताया था कि गांव में वीएलडीए राकेश व उसकी पत्नी को नौकरी दिलवाने के नाम पर उसने पैसे ले रखे थे। राकेश को उसने घटना के दिन पांच लाख रुपये और लेकर आने को कहा था। जिस पर राकेश महज तीन लाख रुपये लेकर आया था। उसने एक लाख अपने घर से तथा दो लाख पानीपत स्थित किसी दोस्त से लिए थे। पूरे पैसे नहीं लाने पर उसका राकेश से झगड़ा हो गया था। जिस पर वह उसे लेकर पानीपत से हरिद्वार के चल दिया था। रास्ते में एक होटल पर उसने चाय पीने को गाड़ी रोक दी थी। जहां पर चाय मंगवाने के बाद उसने राकेश को खाने का सामान लेने भेज दिया था। बाद में उसकी चाय में नशीली गोली डाल दी थी। उसके बाद उसे चाय पिला दी थी। वहां से वह हरिद्वार गया था। हर की पौड़ी के पास उसने राकेश को जिंदा ही गंगा में फेंक दिया था। पुलिस ने अब आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर शुक्रवार तीसरे पहर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। साथ ही राकेश के शव की तलाश के लिए भी पुलिस व परिजन हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से टीडीआई स्थित फ्लैट पर आया रवींद्र
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हरिद्वार में 6 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम देने के बाद वापस वह कार लेकर वापस टीडीआई स्थित अपने फ्लैट पर आया था। वहां कार खड़ी कर वह रोडवेज बस में चंडीगढ़ पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमराह करने को चंडीगढ़ से राकेश के फोन से किए एसएचओ को मैसेज
आरोपी ने चंडीगढ़ जाने के बाद राकेश के मोबाइल से ही एचएचओ राई को मैसेज भेजा था। उसने मैसेज में लिखा था कि वह घूमने के लिए चंडीगढ़ आया था। यहां से वह 25 जनवरी को वापस आने की बात कही थी। जिस पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। एसएचओ के वीडियो कॉल करने की बात कहने पर फोन को बंद कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने राकेश के मोबाइल को ड्रेन नंबर आठ में फेंक दिया था।
भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो खींचकर फेसबुक पर करता था अपलोड
हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रवींद्र आंतिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ही मंत्रियों तक के साथ अपने फोटो खिंचवाकर उन्हें फेसबुक डालता था। जिसके चलते ही लोग उसकी भाजपा में अच्छी पेठ मानते थे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि उसने ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर भी लोगों से काफी पैसे लिए हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी इसे लेकर जांच करने व पूछताछ के बाद ही खुलासा करने की बात कह रही है। आरोपी खुद का भारतीय कृषक समाज हरियाणा का वाइस चेयरमैन लिखकर फेसबुक पर पोस्ट करता था।

--
अपहरण के मामले में हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने का खुलासा हुआ है। आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर कम पैसे मिलने के झगड़े में अपने गांव के ही युवक की हत्या करना कबूल किया है। शव का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed