फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ऊंची आवाज में गाने बजाने से रोकने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

ऊंची आवाज में गाने बजाने से रोकने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 25 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ऊंची आवाज में गाने बजाने से रोकने पर कुल्हाड़ी से किया हमला
तेज आवाज से गाना बजाने पर रोका तो कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मुरथल में धुल्हेंडी के दिन में गली में ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बजा रहे लोगों को रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा गया। उन्होंने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में उसे बचाने आए परिवार के सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मुरथल निवासी राजबीर ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर फोटोग्राफर की दुकान चलाता है। उसने बताया कि धुल्हेंडी की शाम को वह कुश्ती देखकर अपने घर गया था। उसके घर के पास उनके पड़ोसी राजीव, सुनील, विजय, नरेश व नरेश की पत्नी रानी ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाकर नाज रहे थे। जब उसने आवाज धीमी करने को कहा तो राजीव उसे गालियां देने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर जब उसकी पत्नी, बेटा व भतीजा आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद हमलावर उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार में दिलाया गया। पुलिस ने अब राजबीर के बयान पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed