फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, bhiwani, congress

तीन दिन में नहीं पकडे़ आरोपी तो सीएम आवास घेरेंगे : ओझा

Tue, 19 Jul 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 19 Jul 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, bhiwani, congress
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीजीआई में जाना गैंगरेप पीड़िता का हाल - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि यदि गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस दो-तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं करती है तो मुख्यमंत्री के आवास को घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को गैंगरेप होने के बाद से अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होना दर्शाता है कि  सरकार मामले में कितनी गैर जिम्मेदार है।
विज्ञापन


शोभा ओझा रविवार शाम पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) में गैंगरेप पीड़िता का हाल जानने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने दो दिन से कुछ नहीं खाया है। वह बात करने तक की स्थिति में नहीं है। पीड़िता के बारे में उन्होंने डॉक्टर और उसके परिजनों से पूछा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ दोबारा घिनौनी घटना घटित होना दर्शाती है कि यहां बाहु बलियों का बोलबाला है। दबंग पुराने मामले को दबाने के लिए पीड़िता का बयान बदलवाना चाहते हैं, लेकिन जब पीड़िता ने दबाव में आने से इनकार कर दिया तो दोबारा गैंगरेप कर दिया। ऐसे लोगों के साथ प्रशासन व सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी सरकार और प्रशासन खामोश है। मामले में केवल एफ आईआर दर्ज की है। इसमें भी दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है।
विज्ञापन


पीड़ितों के परिजनों के साथ आईजी, एसपी से मिलीं

जिले के एक गांव में पहली कक्षा में पढ़ने वाली पांच साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति बनी हुई है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की और दोनों पीड़िता के परिजनों को साथ लेकर आईजी कार्यालय गई। उसके बाद एसपी राकेश आर्य से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाया कि वे उनके साथ हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे खोखले हैं। देश भर में सबसे अधिक अत्याचार प्रदेश की महिलाओं पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता से मिलने पहुंची महिला नेत्रियां

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा, हरियाणा कांग्रेस की उपाध्यक्ष संतोष गुलिया, महिला जिलाध्यक्ष एवं मेयर रेणू डाबला, प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष उषा चौधरी, नगर पार्षद अनीता मिगलानी, प्रदेश महासचिव गीता भारती, प्रदेश महासचिव तेजकौर सैनी, मृदुला शर्मा, कांग्रेस सेवादल के हलका प्रधान सूरज रसवंत, रेखा राणा, ममता स्वामी, धनपति हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह, प्रदेश सचिव संजय परमार, संगठन सचिव प्रिंस मल्होत्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed