{"_id":"6a9efa549560b1ab180fa18b","slug":"two-wrestling-bouts-with-a-prize-purse-of-one-lakh-ended-in-a-draw-rewari-news-c-198-1-rew1001-245029-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक लाख की दो इनामी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक लाख की दो इनामी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं
Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती दंगल में पहलवानों के साथ ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गोगा नवमी पर गांव दड़ोली में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में एक लाख रुपये की दो बड़ी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
एक लाख रुपये की पहली इनामी कुश्ती अमन मनेठी और रवि झज्जर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया और एक-दूसरे पर कई दांव लगाए। काफी देर तक चले रोमांचक मुकाबले के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
एक लाख की दूसरी बड़ी इनामी कुश्ती रोहित मिर्जापुर और लक्ष्य मनेठी के बीच कराई गई। अखाड़े में मौजूद दर्शक पूरे मुकाबले के दौरान रोमांचित नजर आए। कड़े संघर्ष के बाद यह मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों बड़ी कुश्तियों में पहलवानों के शानदार प्रदर्शन ने दंगल की प्रतिष्ठा और रोमांच को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
दंगल में 51 हजार की पांच प्रमुख कुश्तियां भी कराई गईं। इनमें रोहित लाडपुर व मस्तु खुड़न, यश सैश ससरोली व सनी छारा, यस मानोठी व मोहित छितरौली, वंश नजफगढ़ व सुमित हिसार और प्रिंस मानोठी व चेतन गोदड़ी के बीच मुकाबले हुए।
इन मुकाबलों में पहलवानों ने अखाड़े में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शक अंतिम क्षण तक परिणाम का इंतजार करते नजर आए।
51 हजार की पांच प्रमुख कुश्तियों में से तीन कुश्तियां बराबरी पर रहीं, जबकि अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने शानदार खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन किया। पहलवानों के दांव-पेंच और ताकत को देखकर दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
दंगल में 31 हजार रुपये की दो कुश्तियां भी कराई गईं। इनमें राहुल त्रिपड़ी और मोनी खुड़ाड़ के बीच मुकाबला प्रमुख रहा। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
अलग-अलग इनाम राशि की अन्य कुश्तियां भी कराई गईं। स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने भी इन मुकाबलों में भाग लिया। छोटे से लेकर बड़े मुकाबलों तक पहलवानों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुश्ती दंगल का आयोजन स्वामी संपूर्णानंद महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुरेंद्र यादव फतेहपुरी पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलवाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कुश्ती हमारी ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।