फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - लगातार लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

- लगातार लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Fri, 29 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
- लगातार लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगाए नाके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में पिछले चार दिनों में लगातार लूट की वारदात होने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वीरवार शाम ढलते ही शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर बाईपास पर पुलिस ने नाकेबंदी की। संदिग्ध नजर आने वालों से पूछताछ भी की। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें भी गठित की हैं।

आरोप है कि माता चौक निवासी जोनी और राजेश ने पिछले चार दिन में शहर में कई जगह लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हवाई फायर भी किए। आरोपियों की वारदात का समय शाम साढ़े सात से नौ बजे के बीच ही रहा। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए शाम सात बजे शहर के लिया चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक, नाईवाली, अंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक, झज्जर चौक सहित आउटर बाईपास पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। उल्लेखनीय है कि माता चौक निवासी जोनी और राजेश ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे तेलीवाड़ा मोहल्ले में दुकान से कट्टे के बल पर 20 हजार रुपये, मंगलवार को गुर्जरवाड़ा चौक पर बाइक और रविवार को गुर्जरवाड़ा चौक पर दुकानदार से नकदी लूटी थी। वहीं आरोपियों ने एक अन्य दुकानदार से लूट का प्रयास किया था। चूंकि बदमाशों ने वारदात करते समय बाइक का ही प्रयोग किया था। ऐसे में पुलिस की बाइकर्स पर खासी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed