फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एएसआई

एएसआई

Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एएसआई
पूर्व सैनिक से थाने में मारपीट मामले में एएसआई सस्पेंड, डीएसपी करेंगे जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जाटूसाना क्षेत्र के गांव बाबड़ौली निवासी पूर्व सैनिक सुनील कुमार के साथ थाने में मारपीट करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को सस्पेंड कर डीएसपी को मामले की जांच सौंपी है। तीन दिन पहले बाबड़ौली के रहने वाले पूर्व सैनिक सुनील कुमार के साथ जाटूसाना थाने में मारपीट की गई थी। पूर्व सैनिक ने पुलिस कर्मियों पर नशे में भी मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेकर एक एएसआई को सस्पेंड कर मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है। उसके बाद पूर्व सैनिक की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। दोनों तरफ से शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच डीएसपी कोसली अनिल कुमार को सौंप दी है। वहीं जाटूसाना थाने में तैनात एएसआई परमानंद को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि परमानंद को इसी मामले में सस्पेंड किया गया है या फिर किसी अन्य मामले में किया गया है। सस्पेंड के सवाल पर पुलिस का कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed