फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   child,kidnep,noisc,panipat news

बच्चे के अपहरण के शोर से मचा हड़कंप

Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हुडा सेक्टर-11 में जय हिंद पार्क के सामने मंगलवार को दिन दहाड़े एक ट्रेडिंग कारोबारी के छह वर्षीय बेटे का स्कूल बस स्टॉप के नजदीक से अपहरण करने का शोर मचने पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। बच्चा स्कूल से घर जा रहा था और मंगलवार को ही उसका जन्मदिन था। कथित मानसिक रूप से बीमार युवक बच्चे को उठाकर जाने लगा तो बच्चे ने शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने कथित अपहरणकर्ता की धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार एक अन्य युवक वहां से भाग निकला। आरोपी की अजीबोगरीब हरकत देख पुलिस ने उसे मानसिक रूप से बीमार करार दिया है। पुलिस के अनुसार विक्षिप्त युवक बच्चे का आईकार्ड देख रहा था, तभी लोगों को अपहरण का शक हुआ। यह अपहरण की कोशिश का मामला नहीं है।
सेक्टर-11 निवासी ट्रेडिंग कारोबारी अंकुश गुगलानी का छह वर्षीय बेटा तुशांत एसडी जूनियर विंग स्कूल में पढ़ता है। वह मंगलवार दोपहर को स्कूल से अपने चचेरे भाई जतिन के साथ घर लौट रहा था। सेक्टर 11 में रोड पर दुकान चलाने वाले पीटर, धर्मबीर निवासी गांव नंगला पार व अशोक कुमार ने बताया कि वे अपनी दुकानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने नुक्कड़ पर खड़े एक युवक को दोनों बच्चों को पकड़ते देखा। एक बच्चा हाथ छुड़वाकर भाग गया। दूसरे तुशांत को युवक ने गोद में उठा लिया और वहां से जाने लगा। बच्चा मम्मी-मम्मी कहकर रोने लगा तो एक बाइक सवार ने आरोपी युवक को रोक कर बच्चे के बारे में पूछा। तब तक कई अन्य लोग भी आ गए थे। लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर उसे सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी में सौंप दिया। आरोपी की पहचान देवानंद मूल निवासी गांव बुडरा, पटना के रूप में हुई। वह यहां शिव नगर में रहता है। पुलिस की हिरासत में आरोपी देवानंद अजीबो-गरीब हरकत करने लगा। पुलिस ने आरोपी देवानंद को पागल करार देते हुए कहा है कि आरोपी बच्चे का अपहरण नहीं कर रहा था बल्कि उसका आई कार्ड चेक कर रहा था। इससे डरे बच्चे ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

ट्रेडिंग कारोबारी के अनुसार तुशांत का मंगलवार को छठा जन्मदिन था। उसके लिए तैयारियां की जा रही थीं। अपहरण की कोशिश की खबर से एकबारगी तो घर वाले सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूम पार्टनर बोला : मानसिक रूप से परेशान है
आरोपी देवानंद के साथ शिव कॉलोनी में किराए पर रहने वाला रामलाल भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि वह देवानंद का चचेरा भाई है। वह एक माह पहले देवानंद को बिहार से अपने साथ लेकर आया था। वे दोनों शिव कॉलोनी में रहते हैं और सेक्टर 25 स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार से ही देवानंद अजीब हरकतें कर रहा है। कभी फैक्टरी से भाग जाता है तो कभी कमरे से कहीं भी गुम हो जाता है।



युवक ने बच्चे के अपहरण का प्रयास नहीं किया है। युवक मानसिक रूप से परेशान है और बच्चें के स्कूल का आई कार्ड देख रहा था। बच्चा इससे डर गया और उसने शोर मचा दिया। लोगों को लगा कि बच्चे को उठाने की कोशिश की जा रही है। अगर पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
रामनिवास, एएआई सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed