फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति करने लगा अप्राकृतिक यौन शौषण विरोध किया तो घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति करने लगा अप्राकृतिक यौन शौषण विरोध किया तो घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Dec 2018 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति करने लगा अप्राकृतिक यौन शौषण विरोध किया तो घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति करने लगा अप्राकृतिक यौन शौषण विरोध किया तो घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


मतलौडा। दहेज के लालची पति की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन शौषण करने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। परेशान महिला ने अपने मायके आकर पति, सास व ससुर के खिलाफ चार विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मतलौडा बस अड्डा कालोनी वासी महिला ने मतलौडा थाने में दर्ज करवाए मुकदमे में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2010 में जींद के एक गांव वासी अशोक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज लाने के लिए पति प्रताड़ित करता था। दो बार उसकी मांग को पूरा किया गया, लेकिन उनका लालच बढ़ता गया। आखिर महिला ने अपनी गरीबी का हवाला देकर और दहेज लाने से इंकार किया तो पति ने जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक यौन शौषण करना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उसके पति के दो महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी थे। उसका ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता था। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की कौशिश की गई। मायके आकर महिला ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed