फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's mercury crossed 40 degrees, possibility of rain on April 18 to 20

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल का पारा पहुंचा 40 डिग्री पार, 18 से 20 अप्रैल को बारिश की संभावना

Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's mercury crossed 40 degrees, possibility of rain on April 18 to 20
नारनौल। तेज गर्मी व कड़कडाती धूप ने अब लोगों के पसीने छूडाने शुरू कर दिये है। हर रोज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़तोरी हो रही है। वहीं सूर्य की चमक से हवा भी गर्म होने लगी है। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पांच दिनों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में ओर बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 18 से 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव आने से तापमान में थोड़ी कमी आयेगी। इस दौरान क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना बन रही है। नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पिछले चार पांच दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखाने लगी है। क्योंकि पश्चिमी मरूस्थलीय गर्म हवाओं का आगाज सीधे तौर पर मैदानी राज्यों पर बना हुआ है और अरब सागर पर बना हुआ प्रति चक्रवातीय सरकुलेशन भी पश्चिमी राजस्थान और गुजरात पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में धीरे धीरे नमी समाप्त होने लगी है साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण धूप भी इस गर्मी को और प्रचंड बना रही हैं। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन-चार दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने तथा तापमान में और 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 18-20 अप्रैल के दौरान 50-70 प्रतिशत क्षेत्र में बिखराव वाली हल्की बारिश/ बूंदाबांदी और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की फिर से संभावनाएं बन रही है। इस मौसम प्रणाली का अधिक प्रभाव 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा। किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि मौसम अनुसार अपने कृषि कार्यों में तेजी लाएं और अपनी कृषि फसलों और उत्पाद को सुरक्षित करें। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed