फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   At the Ayurvedic college, it is a battle between medical studies on one hand and a dispute over rent on the other.

Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेदिक कॉलेज में एक तरफ मेडिकल की पढ़ाई तो दूसरी तरफ किराये की लड़ाई

Wed, 16 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
At the Ayurvedic college, it is a battle between medical studies on one hand and a dispute over rent on the other.
फोटो नंबर- 13घर में बने कमरे, जो पड़ताल के दौरान पीजी के तौर पर दिखाए गए। संवाद
नारनौल। गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले करीब 250 छात्र-छात्राएं हॉस्टल की सुविधा नहीं है। कॉलेज वर्ष 2022 में शुरू हुआ था लेकिन अब तक कॉलेज का हॉस्टल तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में छात्रों को हर महीने करीब 10 हजार रुपये या इससे अधिक किराया देकर निजी पीजी और हॉस्टलों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खर्च पढ़ाई के साथ एक बड़ी चिंता बन गया है। छात्रों का कहना है कि पूरे कोर्स के दौरान केवल रहने और खाने पर करीब 5 से 6 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज के आसपास कई मकानों में पीजी चल रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि इनमें से अधिकतर जगहों पर जरूरी मानकों और सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जाता। पड़ताल के दौरान कॉलेज के पास केवल एक छात्रावास सही स्थिति में मिला, जबकि आसपास कई घरों में पीजी चलते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के मुताबिक निजी पीजी संचालक किराये को लेकर भी दबाव बनाते हैं। कई बार किराये को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है। रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ इन परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed