{"_id":"6aaadb6dbd1a25f79d0a7d6b","slug":"cm-to-inaugurate-and-lay-foundation-stones-for-development-projects-worth-crore-today-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130121-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज सीएम करेंगे 135 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज सीएम करेंगे 135 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- रैली स्थल पर निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली व अन्य अधिकारियों से बा
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री सैनी आज महेंद्रगढ़ में 135.82 करोड़ रुपये से तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी विधायक कंवर सिंह यादव ने दी। साथ ही, मुख्यमंत्री दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे।
इसके अलावा, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की श्रमिक कल्याण योजना की लाभ राशि वितरित करेंगे। खेल सुविधा विकास कार्यक्रम, स्कूलों का उद्घाटन और ‘सेवा मेरा योगदान-सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत वीर गाथा एवं सैन्य सम्मान भी होगा।
मुख्यमंत्री 13,70,09,000 रुपये से महेंद्रगढ़-अटेली सड़क और 12,77,69,000 रुपये से खातोदड़ा-नांगल माला सड़क के नवीनीकरण का उद्घाटन करेंगे। बाघोत में 5,62,84,000 रुपये से 33 केवी सब स्टेशन, नांवा में 69,70,000 रुपये से व्यायामशाला, डुलाना में 40,29,000 रुपये से पशु अस्पताल और खुडाना में 14,26,87,000 रुपये से तैयार जलघर का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
सुरजनवास में 64,50,000 रुपये की आयुष डिस्पेंसरी, डालनवास में 8,43,30,000 रुपये का 33 केवी सब स्टेशन और लावन में 6,36,50,000 रुपये के जलघर का शिलान्यास होगा।
महेंद्रगढ़ शहर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए 12,80,40,000 रुपये, सीवरेज के लिए 20,51,70,000 रुपये और नगर पालिका के नए भवन के लिए 4,36,87,000 रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। 26,37,00,000 रुपये से 11 स्कूल भवन और 8,83,98,000 रुपये से महेंद्रगढ़ किले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूलों में खेल मैदानों के लिए करीब 34,00,00,000 रुपये भी जारी करेंगे।