फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Descended from rail freight compartment, four hours waiting Century

पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, चार घंटे रुकी शताब्दी

Sat, 01 Mar 2014 10:41 PM IST
जींद
जींद Updated Sat, 01 Mar 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
Descended from rail freight compartment, four hours waiting Century
जुलाना (जींद)। जुलाना और जजवंति रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार रात एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इसके चलते दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे सेक्शन चार घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन


मालगाड़ी की बोगी ट्रैक से उतरने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें प्रभावित हुई। एक पटरी पर गाड़ी चलाने से गाड़ियों को रोहतक और जींद के रेलवे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इस दौरान दिल्ली-जाखल, दिल्ली-जींद, दिल्ली- कुरुक्षेत्र, शताब्दी और दो अन्य गाड़ियां प्रभावित हुई।
विज्ञापन


पटरी से उतरने के कारण कई गाड़ियां देरी से चलीं। 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी ट्रैक पर चल पाई। इसके कारण सवारियों व रेल कर्मचारियों को अनेक दिक्कतों से गुजरना पड़ा। जुलाना स्टेशन मास्टर जगदीश ने बताया कि मालगाड़ी पटरी से उतरने के बाद दूसरे रास्ते से गाड़ियां निकाली गई। जल्दी ही ट्रैक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed