{"_id":"6b0089e73d48c702e40facf7","slug":"cm-flying-squad-scrutinized-paddy-procurement-records-at-the-narwana-grain-market-for-two-hours-jind-news-c-199-1-jnd1005-164079-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने दो घंटे तक खंगाला धान खरीद का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने दो घंटे तक खंगाला धान खरीद का रिकॉर्ड
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना अनाज मंडी में शुक्रवार को एक बार फिर सीएम फ्लाइंग की टीम ने पहुंचकर पीआर धान की आवक, खरीद और गेटपास से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने मंडी अधिकारियों से जानकारी जुटाने के साथ जारी किए गए गेटपास का ब्योरा खंगाला। इसके अलावा मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।
सीएम फ्लाइंग के चरण सिंह के नेतृत्व में टीम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे नरवाना अनाज मंडी पहुंची और शाम 4 बजे तक जांच में जुटी रही। इस दौरान टीम ने किसानों और ट्रैक्टरों के नाम पर जारी किए गए गेटपास का मिलान किया।
जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि गेटपास में दर्ज किसानों और ट्रैक्टरों के माध्यम से पीआर धान की आवक वास्तव में मंडी में हुई थी या नहीं। इसके साथ ही धान की खरीद और आवक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। टीम करीब दो घंटे तक रिकॉर्ड खंगालने के बाद संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी सीएम फ्लाइंग की टीम नरवाना अनाज मंडी में पीआर धान से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर चुकी है। वहीं, इससे पहले उचाना अनाज मंडी में भी टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की थी।
हर सीजन में होती है जांच
नरवाना मार्केट कमेटी के सचिव रोशन लाल ने बताया कि मंडियों में हर सीजन के दौरान जांच होना सामान्य प्रक्रिया है। जांच के लिए पहुंचने वाली टीम द्वारा पीआर धान की आवक, खरीद और गेटपास से संबंधित जो भी रिकॉर्ड या जानकारी मांगी जाती है, वह उपलब्ध करवा दी जाती है। इस बार भी टीम को मांगी गई जानकारी और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं। यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जो हर सीजन में चलती रहती है।