{"_id":"651c578fe20ccc6825014be9","slug":"jind-dial-112-and-police-station-personnel-beat-up-the-youth-brutally-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: डायल 112 व थाना कर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, एक पाइप गुप्तांग में डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: डायल 112 व थाना कर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, एक पाइप गुप्तांग में डालने का आरोप
Tue, 03 Oct 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:33 PM IST
सार
दो भाइयों के विवाद में पुलिसकर्मियों के जानकार होने का आरोप लगाया गया है। डीएसपी को शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान दिखाता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद के सफीदों क्षेत्र में डायल 112 व थाना कर्मियों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक व उसके परिजन मंगलवार को डीएसपी आशिष कुमार से मिले और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके भाई के साथ पिछले कुछ दिनों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। दो अक्तूबर को उसके घर डायल 112 की गाड़ी आई और उसे व उसके भाई को साथ ले गई। डायल 112 के कर्मचारियों ने उसको घर की पौड़ियों से घसीटते हुए नीचे लाए और सिर को दीवार में मारा। उसके बाद उन्होंने गाड़ी में बैठाकर मारपीट की।
विज्ञापन
थाने में पहुंचने पर उसके भाई को बाहर बैठा दिया और उसको अंदर ले गए। थाने के अंदर एक पुलिस कर्मचारी उसके ऊपर बैठ गया और दूसरे ने डंडों से मारपीट की और एक पाइप उसके गुप्तांग में डाल दी। उन्होंने आरोप लगाए कि मारपीट के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा कि उसका भाई उसका जानकार है।
विज्ञापन
दोबारा उनके पास फोन नहीं आना चाहिए। इसके बाद गांव के कुछ लोग थाने में आए और उनको वहां से घर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चो ने पुलिसकर्मियों से काफी मिन्नते की, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर उसने कोई गलती की थी तो उसकी जांच कर एफआईआर दर्ज होने चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने बेरहमी से प्रताड़ित किया। इस तरह का अधिकार किसी को नहीं है।
पीड़ित व्यक्ति व उसके परिजन डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की शिकायत लेकर मिले थे। उनकी शिकायत ले ली है। उच्चाधिकारियों के नोटिस में मामला डालने के बाद उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर पुलिस कर्मी पर आरोप साबित हुए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -आशिष कुमार, डीएसपी, सफीदों।