{"_id":"5c8d605dbdec22145b20df3a","slug":"21552769117-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामलेका एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर में दादरी तोए गांव की एक महिला की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना सदर झज्जर में दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना सदर के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि गांव दादरी तोए महिला की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात उप निरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वांछित आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जनक उर्फ फौजी निवासी गांव दादरी तोए जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या करके उसके शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर ड्रेन नंबर 8 में डाल दिया था। पकड़े गए आरोपी जनक उर्फ फौजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।