फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers block road to get justice for teenage girl, now post-mortem will be done again at Rohtak PGI

Hisar News: किशोरी को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम, अब रोहतक पीजीआई में होगा दोबारा पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers block road to get justice for teenage girl, now post-mortem will be done again at Rohtak PGI
हिसार। गांव के बस अड्डे के सामने सड़क के बीच में बैठे ग्रामीण। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले के एक गांव के जलघर में मिले किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने दूसरे दिन भी शव नहीं उठाया। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 10 बजे हिसार-बालसमंद मार्ग को रोकर छह घंटे तक जाम लगाए रखा। सूचना मिलने पर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच दिनभर बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन ग्रामीण और परिजन मांग अड़े रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि किशोरी का दोबारा से पोस्टमार्टम कराया जाए, आरोपी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। दोपहर बाद एएसपी पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शव का दोबारा से रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों ने सरपंच की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी का शव 3 दिसंबर को गांव के जलघर में मिला था। किशोरी के परिजनों ने इस बारे में 29 नवंबर को आजाद नगर थाना पुलिस में गांव के एक युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज करवाया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर किशोरी की तलाश की और उसका शव जलघर से बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शव को जलघर में फेंका है। वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की रिपोर्ट से ग्रामीण खफा हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद चिकित्सकों ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया था। शाम को चिकित्सकों ने परिजन और ग्रामीणों को बताया कि किशोरी की मौत 96 घंटे पहले हुई है। इस बात पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और शव लेने से इंकार कर दिया। सोमवार सुबह किशोरी का दोबारा से पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बालसमंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण पुलिस प्रशासन ने वाहनों को रूट डायवर्ट किया। धरना के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले में ढील बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बनाई गई 31 सदस्यों की टीम ने फैसला लिया कि मंगलवार को किशोरी के शव को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाएंगे। जब तक किशोरी को न्याय नहीं मिलता उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कमेटी आगे का निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed