{"_id":"6203f310ee6ff472ef68d32c","slug":"transfer-of-dr-vinay-mahla-cancelled-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू कैलेंडर विवाद: डॉ. विनय महला का तबादला रद्द, किसानों का धरना खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू कैलेंडर विवाद: डॉ. विनय महला का तबादला रद्द, किसानों का धरना खत्म
Wed, 09 Feb 2022 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:30 PM IST
सार
जाति विशेष के खिलाफ एचएयू के सिक्योरिटी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच कमेटी बनाकर एक सप्ताह बाद जांच का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. विनय महला का तबादला रद्द
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) का कैलेंडर विवाद सुलझ गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों, छात्रों व कर्मचारियों का एचएयू गेट नंबर 4 के बाहर चल रहा धरना खत्म हो गया है। सहायक वैज्ञानिक डॉ. विनय महला का तबादला रद्द करने पर सहमति बनी। मौके पर ही तबादला रद्द करने के आदेश की प्रति दे दी गई। जाति विशेष के खिलाफ सिक्योरिटी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच कमेटी बनाकर एक सप्ताह बाद जांच शुरू करेगी। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को दूसरे दिन धरने की अध्यक्षता संयुक्त रूप से किसान नेता आनंद देव सांगवान और सरदार कृष्ण पाली ने की। संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह नंबरदार ने किया। दोपहर बाद एचएयू प्रशासन की ओर से डॉ. अतुल ढींगरा ने संयुक्त किसान मोर्चा के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने का प्रस्ताव रखा। समझौता होने के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
धरने के समापन भाषण में आनंद देव सांगवान ने सभी किसानों, मजदूरों, नौजवानों, कर्मचारियों विशेष कर छात्रों का आंदोलन में सहयोग देने पर धन्यवाद किया। शमशेर नंबरदार ने संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी जीत पर सभी क्रांतिकारी साथियों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सतबीर सिंह धायल, कुलदीप खरड़, राजकुमार ठोलेदार, कृष्ण सांवत, सतपाल श्योराण, संदीप सिवाच, वीरेंद्र बागोरिया, मनदीप नाथवान, छात्र नेता साहिल भैरो, हरिकेश ढांडा, नवीन नैन, किसान नेता दिलबाग सिंह, राजीव मलिक, रामफल पूनिया, वजीर पूनिया, रविंद्र नैन, वकील हर्षदीप गिल, विक्रम मित्तल, नरेंद्र खरड़, रमेश खरड़, राजा अलीपुर मौजूद रहे।