Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Payment for wheat still not received after seven and a half months; man left running from pillar to post for 69,525

Hisar News: साढ़े सात महीने बाद भी नहीं मिली गेहूं की पेमेंट, 69,525 रुपये के लिए काट रहा चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Payment for wheat still not received after seven and a half months; man left running from pillar to post for 69,525
आदमपुर। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड के माध्यम से गेहूं बेचने के साढ़े सात महीने बाद भी गांव महलसरा निवासी किसान शमशेर सिंह को 69 हजार 525 रुपये का भुगतान नहीं मिला है। बकाया राशि के लिए वह मार्केट कमेटी और हैफेड के अधिकारियों से कई बार मिल चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बेटी की शादी और अपना इलाज करवाने के लिए परेशान किसान ने प्रशासन से जल्द भुगतान करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शमशेर सिंह ने बताया कि उसने 10 अप्रैल 2026 को कपास मंडी में शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से हैफेड को गेहूं बेचा था। इसके लिए मार्केट कमेटी ने टोकन नंबर-71 जारी किया था। फसल की कुल कीमत 69 हजार 525 रुपये बनी थी। मई-जून में भुगतान के बारे में पता करने पर उसे बैंक खाते में त्रुटि होने की जानकारी दी गई। उसने खाते की त्रुटि ठीक करवा दी, लेकिन इसके बाद भी राशि नहीं मिली।
विज्ञापन

किसान के अनुसार, आदमपुर के हैफेड मैनेजर से मिलने पर उसे हिसार के जिला प्रबंधक से संपर्क करने को कहा गया। वहां शिकायत दर्ज करवाने पर जल्द भुगतान का आश्वासन मिला, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी राशि खाते में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी और इलाज के लिए पैसों की जरूरत
किसान ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार में बेटी की शादी है और उसे अपना इलाज भी करवाना है। गेहूं की पेमेंट अटकी होने से उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बकाया राशि जल्द खाते में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed