{"_id":"612fc47e8ebc3e17096d17d2","slug":"red-square-market-the-current-kept-running-in-the-broken-wire-for-one-and-a-half-hours-hisar-news-hsr6105216119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड स्क्वेयर मार्केट डेढ़ घंटे तक टूटे तार में दौड़ता रहा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड स्क्वेयर मार्केट डेढ़ घंटे तक टूटे तार में दौड़ता रहा करंट
विज्ञापन
निजी बैंक के पास हाई वोल्टेज का टूटा तार। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पुलिस की मुस्तैदी के कारण बुधवार को रेड स्क्वेयर मार्केट में अनहोनी टल गई। सुबह 9 बजे मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के पास हाई वोल्टेज का तार टूट गया। करीब डेढ़ घंटे तक टूटे तार में करंट दौड़ता रहा, लेकिन बिजली निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
सूचना मिलने पर पीसीआर नंबर-3 घटनास्थल पर पहुंची और पुलिसकर्मी घेराव बनाकर लोगों को सतर्क करते दिखाई दिए। सुबह 11 बजे बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तार को दुरुस्त किया जा सका।
बाल-बाल बचा कैश वैन का चालक
रेड स्कवेयर मार्केट स्थित एक निजी बैंक के पास कैश वैन रोजाना खड़ी होती है। बुधवार सुबह जैसे ही वैन का चालक आया तो अचानक हाई वोल्टेज की तार टूटकर गिर गई। सौभाग्यवश स्पार्किंग होने के कारण चालक वहां से हट गया। जिससे अनहोनी होते बच गई।