{"_id":"688d162dc728e370cb065125","slug":"raid-on-fake-doctors-clinic-in-bhaklana-huge-stock-of-medicines-found-hisar-news-c-21-hsr1013-679432-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भकलाना में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, भारी मात्रा में दवाओं का स्टॉक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भकलाना में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, भारी मात्रा में दवाओं का स्टॉक मिला
विज्ञापन
बास में फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोल टीम ।
बास (हिसार)। स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम को भकलाना गांव में एक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम ने मौके से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं, चिकित्सकीय उपकरण, प्रयुक्त सिरिंज और एक ग्लूकोज बोतल जब्त की। आरोपी युवक भकलाना निवासी परमिंदर, जो पिछले 5 से 6 वर्षों से अवैध रूप से गांव में चिकित्सा कर रहा था, मौके पर मौजूद मिला और उसने अपनी गलती स्वीकार की है। टीम में ड्रग कंट्रोलर हिसार से डॉ. अजय लुहाच, खांडा खेड़ी सीएचसी के एसएमओ डॉ. नरिंदर शर्मा, नारनौंद नागरिक अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. डिंपल, महिला हेड कांस्टेबल रविंदर कौर और एएसआई कृष्ण कुमार शामिल रहे।
टीम ने जैसे ही गांव भकलाना के परविंदर के मकान पर पहुंची तो वहां एक अपंजीकृत क्लिनिक संचालित होता मिला। वहां पर परविंदर के पिता ओम प्रकाश मिले। उन्होंने बताया कि उसका बेटा परमिंदर उक्त क्लिनिक चला रहा है। कुछ ही देर में परमिंदर भी मौके पर पहुंच गया और खुद को क्लिनिक संचालक बताया। जांच के दौरान परमिंदर कोई भी वैध मेडिकल डिग्री, रजिस्ट्रेशन या दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। टीम ने दस्तावेजों पर टीम के सदस्यों, गवाह और आरोपी के हस्ताक्षर भी लिए गए। अवैध क्लिनिक को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए थे। विभाग ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
आरोपी परविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।- मनदीप कुमार, थाना प्रभारी बास।