{"_id":"66453dfdc4d616169e0bf7b4","slug":"inadequate-drainage-system-hisar-news-c-21-hsr1005-382597-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मिलगेट रोड पर बरसाती नाला बनाया, नहीं किया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मिलगेट रोड पर बरसाती नाला बनाया, नहीं किया कनेक्शन
Thu, 16 May 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 16 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
हिसार में मिल गेट रोड पर बने बरसाती नाले की जीटी में पड़ा कचरा।
हिसार। मिलगेट रोड पर बरसाती नाला बनाया गया है, लेकिन अभी तक इसका डिस्पोजल से कनेक्शन नहीं किया गया है। यही नहीं पानी निकासी को लेकर नाले में बनाई गईं जीटी में मलबा व कचरा भरा हुआ है। लोगों के मुताबिक मानसून आने में अब कम समय बचा है। इसे देखते हुए विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
बता दें कि हर बार मानसून सीजन में मिलगेट रोड पर खासकर मेला ग्राउंड से लेकर नई सब्जी तक काफी जलभराव होता है। क्षेत्रवासी हर साल इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाते हैं।
रोड के साथ नया नाला बनाया
हाल ही में मिलगेट रोड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही एक तरफ नया बरसाती नाला भी बनाया गया है। लोगों की मानें तो जहाजपुल चौक पर इस नाले का कनेक्शन किया जाना है, लेकिन अभी तक इसका कनेक्शन नहीं किया गया है। वहीं रोड के दूसरी तरफ (सब्जी मंडी की तरफ) पुराना बरसाती नाला है। जनस्वास्थ्य विभाग इस नाले को सीवर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिर्फ इस नाले की सफाई नहीं करवाई गई है। सिर्फ दिखावे के तौर पर इसकी जीटी नए सिरे से बनाई गई हैं। यही नहीं इस नाले को एयरपोर्ट चौक पर बने डिस्पोजल में जोड़ा जाना है। मगर आज तक इसे जोड़ा नहीं गया है। इसके अलावा नाले की जीटी भी मलबे व कचरे से भरी हुई हैं।
विज्ञापन
गलियों में भरेगा पानी
स्थानीय लोगाें के अनुसार नई रोड काफी ऊंची बना दी है, जिस कारण साथ लगतीं गलियां का लेवल मुख्य रोड से काफी नीचे हो गया है। ऐसे में अब बारिश के सीजन में मुख्य रोड का पानी इन गलियों में जमा होगा, जिससे इन गलियों में रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मिल गेट रोड पर बने पुरानी बरसाती नाले का एयरपोर्ट चौक पर कनेक्शन किया जाना है, जो आज तक नहीं किया गया है। मेला ग्राउंड में बने बरसाती नालों का पानी भी इस नाले के जरिए जाना है। मिल गेट रोड के ऊंचे उठने का असर सेक्टर पर भी पड़ेगा। रोड का पानी सेक्टर में भी आएगा। - अभिषेक, आरडब्ल्यूए, मेला ग्राउंड सेक्टर