{"_id":"67c887d8c776dd25fe0a0548","slug":"husband-accused-of-firing-and-his-two-companions-arrested-hisar-news-c-21-hsr1013-579386-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गोली चलाने का आरोपी पति व उसके दो साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गोली चलाने का आरोपी पति व उसके दो साथी गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
हांसी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
हांसी (हिसार)। सुल्तानपुर में बच्चे से मिलने को लेकर हुए विवाद में पत्नी पर गोली चलाने वाले आरोपी पति विकास व उसके दो साथियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को बुधवार देर रात को मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। उन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
पुलिस ने विकास, हिसार निवासी गौरव व संदीप को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विकास व उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वारदात में प्रयोग किए अवैध पिस्तौल के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विवाद बच्चे से मिलने को लेकर था। हिसार के शिव कॉलोनी निवासी पूजा ने विकास से वर्ष 2016 में कोर्ट मैरिज की थी। उनका छह वर्ष का बेटा जस्सी है। वह अपने दादा के पास रहता है। जस्सी का दाखिला उसके ससुर ने निजी स्कूल में करवा रखा है।
विज्ञापन
पूजा अपनी बहन सोनिया के साथ सोमवार को सुल्तानपुर के निजी स्कूल में अपने बेटे से मिलने गई थी। इस दौरान वहां उसके ससुर, देवर व पति भी पहुंच गए थे। वहां विवाद के बाद वह स्कूटी से हिसार लौटने लगी तो सुल्तानपुर से लाडवा रोड पर विकास ने अपनी पत्नी पूजा पर गोली चलाई थी। गोली उसकी बाजू में लगी थी। वहीं, पूजा की बहन सोनिया के सिर में ईंट मारी थी, जिससे वह घायल हो गई थी।
पुलिस ने मंगलवार को पूजा के बयान पर विकास व उसके चार साथियों पर मामला दर्ज किया था। अपनी स्कूटी पर सवार होकर सुल्तानपुर में अपने बेटे से मिलने गई थी। इस दौरान उसका ससुर, देवर व पति वहां पहुंच गए थे। जब वह स्कूटी पर बैठकर वापस हिसार के लिए चल दी। बाद में राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।