{"_id":"6679d6291c197d739a08bd47","slug":"educational-institutions-should-conduct-examinations-on-time-award-degrees-within-three-months-of-results-hisar-news-c-21-hsr1020-408175-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समय से परीक्षा कराएं शैक्षणिक संस्थान, परिणाम के तीन माह में दें डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समय से परीक्षा कराएं शैक्षणिक संस्थान, परिणाम के तीन माह में दें डिग्री
विज्ञापन
हिसार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों की परीक्षाएं समय पर करवाने और समय से ही उनकी डिग्री देने के निर्देश पत्र लिख कर जारी किए हैं। पत्र के अनुसार परीक्षा परिणाम के तीन महीने के अंदर विद्यार्थी को डिग्री जारी की जाना चाहिए।
यूजीसी ने हायर एजुकेशन संस्थानों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई ऐसे मामले संज्ञान में आए हैं कि समय पर परीक्षा न होने और उनके परिणाम से देरी होने से विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में दाखिला लेने में परेशानी होती है और कई बार विद्यार्थियों बिना डिग्री दाखिला नहीं हो पता या नौकरी में परेशानी आती है। इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। यह देरी छात्रों को रोजगार के दौरान मिलने वाले अवसर और गुणवत्ता के साथ-साथ आगे की शैक्षणिक संभावनाओं को भी बाधित करती है। इससे विद्यार्थी के भविष्य पर भी असर पड़ता है।
वहीं यूजीसी की तरफ से जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को 180 दिनों में डिग्री प्रदान कर देनी चाहिए। यूजीसी के नियमों के अनुसार, परिणाम घोषित होने के 180 दिनों के भीतर डिग्री प्रदान की जाएगी। जारी आदेश में लिखा गया है कि अनुपालन न करने की स्थिति में आयोग के पास दंडात्मक कार्रवाई करने की शक्ति है इसलिए उच्च शिक्षा संस्थानों से इसका अनुपालन करने का अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -विवि में परीक्षाओं का परिणाम जारी होने के बाद समय से ही विद्यार्थियों को डिग्री जारी कर दी जाती हैं। किसी तरह की देरी परीक्षा परिणाम व डिग्री देने में नहीं की जा रही। - प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू।