{"_id":"d50f79fc3e25e5387209ad9c2f8fd914","slug":"three-year-imprisonment-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडकांस्टेबल का सिर फोड़ने वाले को तीन साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडकांस्टेबल का सिर फोड़ने वाले को तीन साल कैद
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। एडीजे पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने ड्यूटी पर तैनात एक हेडकांस्टेबल का सिर फोड़ने के जुर्म में बिश्नोई कॉलोनी के प्रदीप उर्फ कालिया को तीन साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। उसे सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का दोषी माना गया है। हत्या प्रयास का दोष साबित न हुआ।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में 17 मार्च 2014 को केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से वीटी हुई थी कि बिश्नोई कॉलोनी में झगड़ा हो रहा है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में तैनात ईएचसी राजेश कुमार वहां पहुंचा तो छत से कालिया ईंटें फेंक रहा था।
विज्ञापन
ईएचसी ने टोका तो वह उस पर भी ईंटें बरसाने लगा। इनमें दो ईंटें ईएचसी के सिर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस कर्मी को पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में नामजद व्यक्ति के खिलाफ हत्या प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन