फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.14 करोड़ के ठगी मामले में एडीजीपी से मिला रिटायर्ड पुलिसकर्मी

2.14 करोड़ के ठगी मामले में एडीजीपी से मिला रिटायर्ड पुलिसकर्मी

Fri, 28 Jun 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
2.14  करोड़ के ठगी मामले में एडीजीपी से मिला रिटायर्ड पुलिसकर्मी
हिसार। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश ने ठगी मामले में पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए हैं। मामले में आरोपी आजाद नगर निवासी शेरसिंह पूनिया पर एफआईआर दर्ज होने के सात माह बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। अब पीड़ित ने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरियाणा नवदीप सिंह विर्क को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि उनके परिवार की साझे खाते की जमीन राजस्थान में थी, जिसे बेचकर उन्होंने अप्रैल 2013 में 93 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए। आरोपी शेर सिंह पूनिया सेक्टर 16-17 निवासी फूलसिंह को लेकर उसके पास आया और द पूनिया कोऑपरेटिव नॉन एग्रीकल्चर थ्रीप्ट एंड क्रेडिट समिति में पैसा रखने 1.5 से 2 रुपये सैकड़े तक का ब्याज का लालच देकर 80 लाख रुपये सोसायटी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसने और पैसे जमा करवा लिए। जब उसे पैसे की जरूरत हुई तो उससे पैसे निकलवाने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

11 मई 2018 को शेर सिंह ने धमकी देते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि यहां से चला जा नहीं तो सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। पीड़ित ने कहा कि उसकी कुल 2 करोड़ 14 लाख रुपये आरोपी ने हड़प लिए। एसपी को शिकायत दी, उन्होंने मामला आजाद नगर चौकी में भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपी के साथ सांठगांठ करके मामले को रद्द करवा दिया। इसके बाद उन्होंने डीजीपी को शिकायत की और आर्थिक अपराध शाखा हिसार ने गहन जांच के बाद 22 नवंबर 2018 को आरोपी शेरसिंह पूनिया के खिलाफ आजाद नगर थाने में केस दर्ज किया गया। उसके बाद मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि केस दर्ज होने के सात माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित के अनुसार उसने अब एडीजीपी से मिलकर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed