फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheated the sweet shop operator by posing as a fake Municipal Corporation employee

Hisar News: फर्जी नगर निगम कर्मचारी बन मिष्ठान भंडार संचालक से की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cheated the sweet shop operator by posing as a fake Municipal Corporation employee
सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी के पास खड़ा फर्जी कर्मचारी व मिष्ठान भंडार संचालक। 
हिसार। नगर निगम का फर्जी कर्मचारी बनकर एक मिष्ठान भंडार संचालक से ठगी का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों आरोपी निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमर में कैद हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार संचालक के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया और कहा कि उन्होंने घी जब्त किया है, जो उन्हें बेचना है। आपका मिष्ठान भंडार है तो यह घी आपके काम आ जाएगा। कर्मचारी व मिष्ठान भंडार संचालक के बीच रेट को लेकर बातचीत हुई। रेट फाइनल होने के बाद ठग ने कुछ रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भेजने को कहा, जिस पर मिष्ठान भंडार संचालक ने उक्त व्यक्ति के पास कुछ राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद मिष्ठान भंडार संचालक व उनका मैनेजर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां फर्जी कर्मचारी ने उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में बुलाया। यहां मिष्ठान भंडार संचालक ने फर्जी कर्मचारी को बाकी राशि का भी भुगतान कर दिया। रुपये लेने के बाद फर्जी कर्मचारी निगम कार्यालय के पीछे के रास्ते से फरार हो गया। जब काफी देर तक मिष्ठान भंडार संचालक को उक्त कर्मचारी नहीं मिला तो उन्होंने कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दोनों ठग
मिष्ठान भंडार संचालक के साथ ठगी करने वाले दोनों आरोपी निगम के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक ठग निगम कार्यालय के बाहर खड़ा होकर फोन में बात कर रहा है, जबकि दूसरा ठग निगम कार्यालय के अंदर मौजूद रहता है ताकि मिष्ठान भंडार संचालक को उस पर किसी तरह का शक न हो। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मिष्ठान भंडार संचालक एक ठग को गाड़ी से रुपये निकालकर देता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों ठग निगम कार्यालय के बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मामला प्रक्रियाधीन है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है।
- सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, एचएयू पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed