{"_id":"6045274d8ebc3e591f495084","slug":"canter-hit-bike-two-friend-died-hisar-news-rtk5988358178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की गई जान
विज्ञापन
बरवाला चुंगी के नजदीक शनिवार रात एक कैंटर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दोनों युवक आपस में दूर के रिश्तेदार भी थे। हादसे के बाद से कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। रविवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिए।
जानकारी के अनुसार सोनू छह भाइयों में से सबसे छोटा था और दूध बेचने का काम करता था। उसके तीन बेटे भी हैं। वहीं हांसी वासी 23 वर्षीय रिंकू पीओपी का काम करता था और उसकी एक बेटी है। मृतक रिंकू की पत्नी नौ माह की गर्भवती है, उसकी डिलिवरी को भी एक-दो दिन ही बाकी है। शहर थाने से एएसआई मनमोहन ने बताया कि हिसार के पड़ाव गुजरान निवासी 34 वर्षीय सोनू और हांसी शहर के राजीव नगर निवासी 23 वर्षीय रिंकू दोनों बाइक लेकर हांसी से भट्टू की ओर जा रहे थे। वहां पर रिंकू के मामा रहते हैं। शनिवार रात करीब दो बजे वे बरवाला चुंगी के पास बने पुल पर हादसे में घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा अमीचंद ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक सोनू चला रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ 279, 304ए और 427 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।