फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   auto run on service road

लेन सिस्टम के बाद अब ऑटो को सर्विस रोड पर चलाने का प्लान

Fri, 18 Dec 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
auto run on service road

लेन सिस्टम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को वन वे रूट पर नए सिरे से ट्रायल लिया। इसमें बस अड्डे की ओर से पारिजात चौक की ओर जाने के लिए गुरुद्वारे के सामने से ही तीन लेन शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


ट्रायल में नागोरी गेट से पारिजात चौक तक जाम से राहत मिली। नए रूट प्लान के तहत अब ऑटो के लिए तीन लेन होंगी। लेन सिस्टम के तहत ऑटो चलेंगे।

बस अड्डे से पारिजात चौक जाने के लिए निमंत्रण होटल के आगे गुरुद्वारे के सामने डिवाइडर हटाया जा चुका है। यहां से वाहन तीन लेन में चलाए जा सकेंगे। पारिजात चौक तक जाने के लिए तीन लेन रहेंगी।
विज्ञापन


पारिजात चौक से आगे ऑटो मेन सड़क की बजाए सर्विस रोड पर चलेंगे। ऑटो चालक बीएसएनएल के सामने से गुजरने वाली सर्विस रोड होते हुए बीकानेर की दुकान के आगे से एचडीएफसी बैंक तक सर्विस रोड पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुल पर चढे़ंगे। ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक दशक पहले भी यह ट्रायल किया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।

एक सप्ताह में चौथा ट्रायल
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक सप्ताह में यह चौथा ट्रायल था। व्यापारियों और ऑटो चालकों के सुझाव के बाद ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रायल कर रही है।

ट्रायल में जो रूट प्लान बेहतर और आसान रहेगा उसे लागू किया जाएगा।

लंबा चक्कर लगाना होगा
बालसमंद रोड, डीएन कॉलेज रोड, एफसी कॉलेज, देवी भवन मंदिर की ओर से आकर बिश्नोई मंदिर की ओर जाने वालों को कुछ लंबा चक्कर लगाना होगा।

ऐसे वाहन चालकों को ग्रोवर मार्केट की ओर जाना होगा। इसके बाद गुरुद्वारा के सामने से वापस नागोरी गेट, पारिजात चौक से होते हुए आना पड़ेगा।

सड़कों की हालत सुधारें साहब
ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस से सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है। चालकों ने बताया कि वह नए नियम के हिसाब से सर्विस रोड से जाने को तैयार हैं।

इन सड़क को बेहतर बनाया जाए। इसके गड्ढों को हटाया जाए। सड़क पर कोई वाहन अवैध तरीके से पार्क न होने दें। यहां लगने वाली रहेड़ी हटवा दी जाएं, जिससे ऑटो चालक आसानी से यहां से गुजर सकेंगे।

डिवाइडर की चौड़ाई कम कराएं
ट्रैफिक पुलिस को व्यापारियों तथा ऑटो यूनियन ने डिवाइडर की चौड़ाई कम कराने का प्रस्ताव दिया है। डिवाइडर की चौड़ाई छह फीट से कम कर तीन या दो फीट करा दी जाए।

इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी। ऐसा होने से वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए पूरी जगह मिलेगी।

यूनियन प्लान को लेकर सहमत
ऑटो चालक यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को बस अड्डे से लेकर पारिजात चौक तक के रूट प्लान का सर्वे किया। इसके बाद यूनियन के सदस्य नए प्लान के हिसाब से चलने को तैयार हैं।

यूनियन ने प्लान को सही मानते हुए इसे लागू करने पर अपनी सहमति दी है। यूनियन की ओर से लाहौरिया साड़ी के आगे से ग्रोवर मार्केट तक जाने वाली सड़क को सही लेवल में बनवाने की मांग रखी गई है।

पीली पट्टी लगेगी
यूनियन की ओर से दिए गए सुझाव पर पुलिस ने सभी ऑटो स्टॉपेज पर पीली पट्टी लगाने का फैसला लिया है। पीली पट्टी लगने के बाद ऑटो चालकों को यहां सवारी उतारने चढ़ाने का समय दिया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान होगा।

सहयोग करेंगे तो नहीं होगा चालान
ट्रैफिक पुलिस ने यूनियन के लोगों भरोसा दिया कि सहयोग करते हुए नियमों का पालन करेंगे तो चालान नहीं किए जाएंगे।

चालकों को ऑटो के कागज पूरे करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। ऑटो यूनियन ने भी सभी चालकों से अनुरोध किया कि पुलिस तथा जनता के साथ मधुर व्यवहार करें।

पुलिस व प्रशासन की ओर से तय किए गए रूट प्लान के हिसाब से चलने को तैयार हैं। प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। ऑटो स्टॉपेज पर हमें सवारी उतारने व चढ़ाने के लिए एक दो मिनट का समय दिया जाए।

- जसवंत रंगा, प्रधान ऑटो यूनियन, हिसार

नए रूट प्लान को लेकर लगातार सुझाव आ रहे हैं। इन सुझावों पर हम अमल कर इसका ट्रायल ले रहे हैं। सबसे बेहतर सुझावों को लागू कर रूट प्लान शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य लोगों को जाम से राहत दिलाना है। इसके लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
- सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी ट्रैफिक हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed