कार पेड़ से टकराई, मां-बेटी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों का मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में उपचार चल रहा है, जबकि मृतक मां-बेटी का पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के दिए बयान मे सुजान कोटली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी सुसराल
नंगथला गांव में है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी सोनिया 26 वर्षीय को लेने
आया हुआ था। रात को करीब आठ बजे वह नंगथला से अपने घर इनोवा गाड़ी में जा
रहा था।
गाड़ी में उसके साथ उसकी पत्नी सोनिया, तीन वर्षीय बेटी शेफाली और
दो माह की निशु थी। गांव से दो किलोमीटर दूरी पर पराली से भरा ट्रैक्टर आ
रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी
सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।
राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से निकालकर
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी
सोनिया और बेटी शेफाली को मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा
में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल सुरेंद्र और दो माह
की निशु का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार चल रहा है।