फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   योगी सीएम ने 15 मिनट की महालक्ष्मी की पूजा-आराधना

योगी सीएम ने 15 मिनट की महालक्ष्मी की पूजा-आराधना

Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
योगी सीएम ने 15 मिनट की महालक्ष्मी की पूजा-आराधना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हम डीएनए से क्षत्रिय और कर्म से वैश्य हैं। अग्रोहा धाम में अब तक महज आठ प्रतिशत की ही खुदाई हो सकी है। पिछले 25 साल से बंद खुदाई को जल्द शुरू कराएंगे। इससे महाराज अग्रसेन की राजधानी की पूरी तस्वीर हमारे सामने आएगी।
अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने संबोधित किया कि महाराजा अग्रसेन की नगरी अग्रोहा में पुरातत्व विभाग की ओर से महज आठ प्रतिशत खुदाई ही की जा सकी थी। वर्ष 1992 के बाद इसकी खुदाई नहीं हो सकी। जल्द ही यहां फिर से खुदाई शुरू की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुमति हासिल करेंगे। सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रवाल समाज सबसे आगे है। राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने अग्रवाल समाज को अपनी भूमिका तय करनी होगी। महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना होगा। एजुकेशन के क्षेत्र में महिलाओं के आगे आने से समाज को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जीएसटी से सबको होगा फायदा : रमा देवी
बिहार की सांसद रमा देवी ने कहा कि वैश्य को हमेशा कमजोर माना जाता रहा है। लोग इस जाति के लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलते रहे हैं। हमारे समाज में संगठन की कमी है। सभी को मिलकर काम करना होगा। समाज के खिलाफ बोलने वालों का एक स्वर में विरोध करें। पीएम मोदी युवाओं के रोजगार के बारे में सोच रहे हैं। जीएसटी से भी सबको फायदा होगा। दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी विधायक राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस धाम में सभी लोग पार्टी छोड़कर परिवार की तरह मिलते हैं। दिल्ली में सीएम, विपक्ष के नेता, विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल समाज से हैं। समाज के लोगों को एकजुटता से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक गुप्ता ने किया योगी का स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का अग्रोहा धाम में आगमन पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बनाए गए हेलीपेड पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, प्रवीन जैन, कंवलजीत कुंडू भी उपस्थित थे।
विधायक गुप्ता को नहीं मिला बोलने का मौका
समारोह में मंच पर उपस्थित डॉ. कमल गुप्ता को स्मृतिचिह्न नहीं दिया गया। मंच पर मौजूद अन्य सभी लोगों को स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। विधायक गुप्ता को समारोह में संबोधित करने का मौका भी नहीं मिला। समारोह में धन्यवाद भाषण गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल ने दिया।

अग्रोहा धाम के मंदिरों में की पूजा-अर्चना
यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी ने मंदिर में महालक्ष्मी और महाराज अग्रसेन की करीब 15 मिनट तक आराधना कर आशीर्वाद लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल, प्रदेश के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने लक्ष्मी मंदिर में पूजा- अर्चना की।

उत्तर प्रदेश तक के लोग पहुंचे मेले में
अग्रोहा धाम मेले की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री योगी के आने के कारण इस बार पीली टोपी चर्चा में रही। पीली टोपी पहने उत्तर प्रदेश के लोग अपने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने मेले में पहुंचे थे। भारी संख्या में मेले में पहुंचे लोगों का मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में भी जिक्र किया था।

यूपी पुलिस लेती रही सुरक्षा का जायजा
मेले में सुरक्षा का जिम्मा हरियाणा पुलिस ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भी संभाले हुए थी। मुख्यमंत्री योगी के मेले में पहुंचने से कई घंटे पहले ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने वहां की सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों ने वहां की स्थिति का जायजा लिया।

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से भी वैश्य समाज के लोग आए हुए थे।


समारोह में राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा, संयोजक नंद किशोर गोयनक, संयोजक बजरंग दास गर्ग, मध्यप्रदेश से सांसद सुुुधीर गुप्ता, एमपी से संसदीय सचिव लाभचंद बापना, दिल्ली के विधायक महेंद्र गोयल और राजेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed