फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यूपी में जल्द आएगी औद्योगिक नीति : योगी

यूपी में जल्द आएगी औद्योगिक नीति : योगी

Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी में जल्द आएगी औद्योगिक नीति : योगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि यूपी सरकार जल्द औद्योगिक नीति का एलान करेगी। यूपी में निवेश के लिए आइए। सरकार आपको सुरक्षा प्रदान करेगी। यूपी में अब कानून का राज होगा। गुंडागर्दी कहीं नहीं दिखेगी।
अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में वीरवार को मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि मैं देश के सबसे बड़े धाम में अपने प्रदेश की जनता के लिए निवेश मांगने आया हूं। यूपी में सरकार की ओर से जल्द ही औद्योगिक नीति का एलान किया जाएगा। यूपी में पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार देगी। निवेश के लिए माहौल तैयार किया है। सरकार की पहली प्राथमिकता सुरक्षा को लेकर है। पहले की सरकार में व्यापारियों को धमकी, अपहरण, गुंडा टैक्स वसूली, फिरौती करने वालों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसके रिजल्ट दिखने भी लगे हैं। यूपी के 22 करोड़ लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है।
विज्ञापन

यूपी में आइए सरकार आपका स्वागत करेगी। देश के सबसे बड़े विकास में सहयोग कर देश को आगे बढ़ने में मदद कीजिए। समतामूलक समाज केवल भाषणों से नहीं बनता। ऐसा समाज समाजवाद से बनता है। 5141 साल पहले महाराज अग्रसेन ने एक रुपया एक ईंट के समतामूलक समाज की शुरुआत की थी। इस सिद्धांत ने समाज को नई दिशा प्रदान की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। वैश्य समाज का काम केवल वाणिज्य नहीं कृषि और गोरक्षा का भी है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए डेयरी उद्योग में बड़ी भूमिका निभा सकता है। प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, डेयरी उद्योग से किसानों की आय कई गुणा बढ़ाई जा सकती है। पशुपालक, किसान अगर खुशहाल होगा तो इससे संपूर्ण भारत की खुशहाली होगी। महाराज अग्रसेन की ओर से दिए गए संस्कार हमारे अंदर हैं। सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में वैश्य समाज की बड़ी भूमिका है। वैश्य समाज हमेशा समाज, राष्ट्र को देने का काम करता है। समारोह के संयोजक राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल गर्ग बोले, कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया
इस मौके पर यूपी के मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों ने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया। बड़ी से बड़ी मुसीबत सहने के बाद समाज के लोग धर्म की रक्षा करते रहे। महाराज अग्रसेन ने एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत देकर लोगों को बसाया। इस समाज के लोग मांगने की बजाय देने का काम करते हैं। अग्रोहा धाम में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर नंदी भी समारोह में पहुंचे।

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले, यूपी में दिखने लगा बदलाव
इस मौके पर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज की सबसे बड़ी भूमिका है। आजादी के बाद उद्योग और उद्यमी को वह सम्मान नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। वामपंथी रुझान की सरकारों ने उद्योग-उद्यमी की छवि खराब करने की कोशिश की। अब केंद्र में नई सोच की सरकार आई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई अर्थ क्रांति शुरू की है। उत्तरप्रदेश में भी छह महीने में बदलाव दिखने लगा है।


देश में दो कर्मयोगी : गोयल
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि देश में दो योगी हैं। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे योगी आदित्य नाथ। दोनों संस्कार और कर्म से जुड़े हैं। वैश्य समाज के लोगों में ईमानदारी, चरित्र, सरलता का संस्कार है। सबसे अधिक दान यह समाज देता है। कुछ लोग कहते हैं कि राजनीति में हमारी संख्या कम है। हम राजनीति नहीं किसी दूसरे काम के लिए बने हैं। कोई भी परीक्षा हो टॉप टेन मेरिट लिस्ट में हमारे बच्चे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed