{"_id":"5ab3efa94f1c1bec3f8b46c5","slug":"71521741737-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में दुकानदार व कारिंदा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में दुकानदार व कारिंदा घायल
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में दुकानदार व कारिंदा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टूकलां में उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार व युवक के बीच झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने आए दुकानदार का कारिंदा भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुकानदार का आरोप है कि हमलावर ने उससे 70 हजार रुपये भी छिन लिए। घायल उत्तरप्रदेश निवासी अफजल ने बताया कि वह भट्टूकलां में कांच की दुकान करता है। उसे एक व्यक्ति से 700 रुपये लेने थे। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी उसे गाली गलौच करने लगा और लोहे की राड से उस पर हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।