फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   traffice rule broken, DC, flower

ट्रैफिक नियम तोडने वालों को उपायुक्त ने दिए फूल, बोले- अब न करना भूल

Wed, 15 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
traffice rule broken, DC, flower
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को फूल देते उपायुक्त अजय कुमार साथ में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी। संवाद न? - फोटो : Bhiwani
मंगलवार को हांसी गेट चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चल रहा था। वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालकों में खौफ बना हुआ था। दरअसल चौक पर ट्रैफिक पुलिस के साथ उपायुक्त अजय कुमार थे। इस दौरान चालान तो नहीं किए मगर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को फूल देकर ऐसी भूल दोबारा नहीं दोहराने का संदेश जरूर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हांसी गेट पर उपायुक्त अजय कुमार ने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालक को फूल देकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और हमें अपने जीवन की कीमत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हादसा पूरे परिवार की दशा को बिगाड़ देता है।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि वे बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। कोई भी व्यक्ति शराब पीकर या अन्य किसी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं। वाहन में अतिरिक्त लॉक लगवाएं ताकि वाहन चोरी न हो। इसी प्रकार से उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें क्योंकि अधिकांश हादसे वाहन चलाने के दौरान मोबाइल प्रयोग से होते हैं। वाहन ओवरटेक करते समय सावधानी जरूर रखें। उन्होंने कहा कि धुंध-कोहरे के समय इंडीकेटर व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय दूसरे वाहन से उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed