फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हरियाणा विधान सभा को भंग नहीं किया जाएगा : रामबिलास शर्मा

हरियाणा विधान सभा को भंग नहीं किया जाएगा : रामबिलास शर्मा

Mon, 04 Feb 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधान सभा को भंग नहीं किया जाएगा : रामबिलास शर्मा
हरियाणा विधान सभा को भंग नहीं किया जाएगा : शिक्षामंत्री
विज्ञापन

भिवानी। विधानसभा भंग होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा को भंग नहीं किया जाएगा। शिक्षामंत्री रविवार को चंडीगढ़ से भिवानी होते हुए महेंद्रगढ़ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग राजनीतिक सोच के धनी हैं और वे सोच समझ कर फैसले लेते हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव के परिणामों का मूड बता दिया है। देश में राजनीतिक लहर की शुरुआत भी हरियाणा से ही होती है। उन्होंने कहा कि जींद में भाजपा की जीत ऐसे मौके पर हुई है जबकि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। शिक्षामंत्री ने कहा कि जींद उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद सभी राजनैतिक दलों को अपनी-अपनी स्थिति का पता लग गया है। इस अवसर पर रीतिक वधवा, नवीन वशिष्ठ, नवीन कौशिक, रमेश देवसर, ढिल्लू देवसर, रामलाल, डॉ. योगेश, सुंदर अत्री, टेकचंद शर्मा, रामअवतार बंसल, सुनील कुमार, अभिषेक मणी त्रिपाठी, जोगेंद्र, पार्षद मुकेश रहेजा, अमित कुमार, विनोद कुमार, धीरज, रमेश चौधरी, हरीश कुमार, जोनी शर्मा, कमल, मनीष, हेमंत तंवर, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेश सांवड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed