फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नशे में धुत दो युवकों ने कार से पांच लोगों को टक्कर मारी-Ghaziabad city

नशे में धुत दो युवकों ने कार से पांच लोगों को टक्कर मारी-Ghaziabad city

Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत दो युवकों ने कार से पांच लोगों को टक्कर मारी-Ghaziabad city

विज्ञापन
नशे में धुत दो युवकों ने कार से पांच को टक्कर मारी

गाजियाबाद। नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने आरडीसी में पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए, तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कार भीड़ में फंस जाने के बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला के पति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है।

चिरंजीव विहार निवासी अदिप अपने भाई अविरल, पत्नी वर्षा, दोस्त गौरव और प्रभव के साथ आरडीसी स्थित बीकानेर रेस्तरां गए थे। वहां से सामान लेकर वह रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क पर अपनी कार के आगे खड़े होकर बात कर रहे थे। उनके दोनों ओर एक-एक कार खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मारी और वह पांचों दो कारों के बीच फंस गए। घटना में वर्षा (25) को रीढ़ की हड्डी और पैर में गंभीर चोटें आई, जबकि अविरल को हाथ में और गुम चोटें आई। दोनों को सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वर्षा के पति अदिप ने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले आरोपी नशे में धुत थे और उनकी कार में शराब की बोतल, नमकीन आदि रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी कार सवार युवक पहले से भी किसी की कार को टक्कर मारकर आए थे। उनकी कार में टक्कर मारने के बाद जब आरोपी पकड़े गए तो वहां कई अन्य लोग भी आ गए और आरोपियों की पिटाई की। उन्होंने बताया कि वह उनकी कार समेत पांच छह अन्य वाहनों में भी टक्कर मारकर आए हैं। उन्होंने दो स्कूटी पर सवार चार युवतियों को भी टक्कर मारी हैं। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed