{"_id":"57fba0c74f1c1b3e7128eb44","slug":"man-beaten-married-woman-after-forcing-her-to-marry-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की जिद पर अड़े पुरुष मित्र ने विवाहिता को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की जिद पर अड़े पुरुष मित्र ने विवाहिता को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक सोसायटी में रहने वाली फौजी की पत्नी की उसके पुरुष मित्र ने पिटाई कर दी। आरोपी नेे महिला को बुरी तरह पीटा, तो पीड़िता नेे पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की। आरोपी महिला मित्र से शादी की जिद कर रहा था, इस पर दोनों में विवाद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक के अनुसार, शहर की एक सोसायटी में किराये पर फ्लैट लेकर रहने वाली महिला का पति सेना में नौकरी करता है। महिला का विवाह आठ साल पहले हुआ था और उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला की दनकौर निवासी एक व्यक्ति से मित्रता है।
विज्ञापन
रविवार को महिला का पुरुष मित्र उसके घर आ धमका और उससेे विवाह करने की जिद करने लगा। महिला नेे अपनेे विवाहित होने व तीन बच्चों के भविष्य का हवाला दिया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना तो महिला ने उसे घर से निकलने के लिए कहा, इस पर आरोपी भड़क गया।
विज्ञापन
महिला की पिटाई की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। महिला का आरोप है कि आरोपी दोस्तों को घर लाकर भी अभद्रता करता है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी सेे पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।