फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Top Five News from Punjab, Haryana and Chandigarh on 2 September

'आसमान' में फिर दिखे विंग कमांडर अभिनंदन, छात्र संघ चुनाव में कड़ा मुकाबला समेत टॉप 5 खबरें पढ़ें

Mon, 02 Sep 2019 04:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Sep 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Top Five News from Punjab, Haryana and Chandigarh on 2 September
टॉप खबरें - फोटो : अमर उजाला
6 महीने बाद विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग 21 उड़ाकर नई शुरुआत की। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। चौटाला परिवार का विवाद सुलझाने के लिए हरियाणा की खाप पंचायतों ने कदम बढ़ाए हैं। देश भर में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। पीजीआई चंडीगढ़ में कैंसर की बीमारी पर चर्चा परिचर्चा के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया था, जो चर्चा में रहा। पढ़ें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बड़ी खबरें...
विज्ञापन


जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन 187 दिन बाद एक बार फिर आसमान में नजर आए। विंग कमांडर ने भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ सोमवार को लड़ाकू विमान मिग-21 में उड़ान भरी। पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन से दोनों ने यह ऐतिहासिक उड़ान भरी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबरः तस्वीरें: 187 दिन बाद फिर 'आसमान' में विंग कमांडर अभिनंदन, वायुसेना प्रमुख संग उड़ाया मिग 21
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू छात्रसंघ चुनाव में कुछ संगठनों का गठबंधन होने से मुकाबला कड़ा हो गया है। एकतरफा जीत किसी की नजर नहीं आ रही है। हर किसी के पास बेस वोट (कार्डर वोट) लगभग 2000 के आसपास हैं, लेकिन जीत का आंकड़ा 2500 के पार जाएगा। इन्हीं 500 वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए संगठनों ने ताकत झोंक दी है। संगठनों के थिंक टैंक अंदर ही अंदर छात्रों के बीच पैठ बनाने में जुटे हैं।
पढ़ें पूरी खबरः पीयू में छात्र संघ चुनाव, 500 जादुई वोट और एसएफएस, एबीवीपी, एनएसयूआई व सोई में मुकाबला


हरियाणा में इनेलो और चौटाला परिवार में टूट के बाद बिखरे कुनबे को एक करने के लिए अब खाप पंचायतों ने मोर्चा संभाला है। प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाती आ रहीं खाप का चौटाला परिवार के बीच सुलह कराने के लिए आगे आना बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबरः चौटाला परिवार में सुलह कराने को आगे आईं खाप पंचायतें, अभय ने बड़े भाई अजय पर छोड़ा फैसला

देश भर में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची है। इस मौके के लिए चंडीगढ़ में एक ऐसी प्रतिमा बनाई गई, जिसमें 20 गणेश एक दूसरे से सटे हुए हैं। गणेश प्रतिमाओं को चंडीगढ़ में सेक्टर 47 के कालीबाड़ी और बैकुंठधाम स्थित शिव मंदिर में बनाया जाता है। पूरे देश में यहां बनी मूर्तियां जाती हैं।
 पढ़ें पूरी खबरः देखिए एक प्रतिमा, जिसमें 20 गणेश सटे हुए हैं एक दूजे से, श्रीनगर से लेकर दुबई तक 'बप्पा' की गूंज

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन अगर खाना खाने से पहले और उसके बाद लोग पांच कामों को रुटीन बना लेंगे तो इस बीमारी से अपना बचाव कर सकेंगे। पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित एक सेमिनार में इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
पढ़ें पूरी खबरः खाने से पहले और बाद में रोज करेंगे ये 5 काम तो कैंसर की बीमारी से होगा बचाव, और भी कई फायदे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed