{"_id":"5d6ca21f8ebc3e017b4bdc5f","slug":"inld-haryana-khap-panchayat-efforting-to-sort-out-chautala-family-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौटाला परिवार में सुलह कराने को आगे आईं खाप पंचायतें, अभय ने बड़े भाई अजय पर छोड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला परिवार में सुलह कराने को आगे आईं खाप पंचायतें, अभय ने बड़े भाई अजय पर छोड़ा फैसला
Mon, 02 Sep 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इनेलो और चौटाला परिवार में टूट के बाद बिखरे कुनबे को एक करने के लिए अब खाप पंचायतों ने मोर्चा संभाला है। प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाती आ रहीं खाप का चौटाला परिवार के बीच सुलह कराने के लिए आगे आना बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।
खाप नेताओं ने नई दिल्ली में मीना बाग स्थित आवास पर इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला से मुलाकात कर परिवार में सुलह और इनेलो, जजपा के बीच गठबंधन का प्रस्ताव रखा। खाप नेताओं ने जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। अभय चौटाला ने खाप नेताओं से मुलाकात के बाद पूरा फैसला बड़े भाई अजय चौटाला पर छोड़ दिया है। वहीं, दुष्यंत भी खापों की पेशकश को लेकर पिता अजय चौटाला से बात करेंगे।

बैठक के बाद खाप नेता रमेश दलाल ने कहा कि 26 अगस्त को हमने अभय चौटाला से मुलाकात की थी, हमारी मुहिम चौटाला परिवार को एक करने की है। खाप विपक्षी दलों को महागठबंधन में लाना चाहती हैं, ताकि हरियाणा से नया संदेश देश को मिले। अभय चौटाला ने खाप के फैसले पर सहमति जताई है।
खाप प्रतिनिधियों ने अजय चौटाला से भी मुलाकात की थी। उन्होंने पहली सितंबर की मीटिंग तय की थी, लेकिन व्यस्तताओं के चलते दुष्यंत चौटाला मीटिंग में नहीं आए। दुष्यंत चौटाला को भी खापों ने पत्र लिखा है। दुष्यंत ने कहा है कि 3 तारीख को वह अपने पिता अजय चौटाला से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे।
इसलिए खाप पंचायतों ने दुष्यंत चौटाला को 4 तारीख तक का समय दिया है। खाप नेता सुरेंद्र दहिया ने कहा कि अभय चौटाला ही सहमति के बाद अजय चौटाला को मनाने कोशिश होगी। उनका उद्देश्य चौटाला परिवार को एक करना है।

खाप और समाज का हर फैसला मुझे मंजूर
इनेलो नेता अभय चौटाला ने खाप नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें खापों और समाज का फैसला मंजूरी है। उन्हें अगली तारीख को बुलाने की जरूरत नहीं है, जो खाप और समाज का फैसला है, उन्हें स्वीकार है। महागठबंधन करने को लेकर भी पंचायत का फैसला मुझे मंजूर होगा। उन्होंने दोनों परिवारों के एक होने का फैसला अजय सिंह पर छोड़ा है।
जब अजय सिंह आए थे, तब भी मैंने कहा था आप एक बार सार्वजनिक तौर पर अपनी जुबान से कहो, अभय को यह करना है, मैं वह करने के लिए तैयार हूं। मेरी तरफ से न पहले कोई अड़चन थी, न आज है और न आगे रहेगी। फैसला अजय सिंह को करना है। अजय जो भी फैसला करेंगे वह मुझे मंजूर होगा। मैंने पब्लिक की बात पर मुहर लगा दी है।

खापों के प्रस्ताव पर पहले पिता, फिर संगठन-गठबंधन से करेंगे बात
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने खापों के प्रस्ताव पर कहा है कि इस मामले में वह पहले पिता अजय सिंह चौटाला से बात करेंगे उसके बाद संगठन और गठबंधन के साथ चर्चा करेंगे। इस तरह का फैसला एक मिनट और एक दिन में नहीं हुआ करता, बीते 10 महीनों में जो आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं, उन पर विचार करना भी जरूरी है। अभय चौटाला के बयान पर दुष्यंत ने कहा, नॉन सीरियस पॉलीटीशियन की बात पर नो कमेंट।