{"_id":"5703f56c4f1c1bd134c81137","slug":"statement-of-former-dgp-on-nia-officer-tanzil-murde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एनआईए अधिकारी की हत्या खुफिया तंत्र में खामी का नतीजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एनआईए अधिकारी की हत्या खुफिया तंत्र में खामी का नतीजा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच में शामिल एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या देश के खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली में खामी का नतीजा है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई उपद्रव और हिंसा की घटनाओं की जांच करने वाली कमेटी के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अगर हत्या किसी निजी वजह से की गई है तो जांच में इसका खुलासा हो जाएगा, लेकिन देश के बड़े-बड़े मामलों की जांच से जुड़े अधिकारी को अगर आईएसआई के इशारे पर मारा गया है, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन