फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top News 31 May 2021

पंजाब: दिल्ली में कांग्रेस की अंतर्कलह पर मंथन और ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Mon, 31 May 2021 05:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 May 2021 05:42 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण से राहत की उम्मीद के बीच अब ब्लैक फंगस से पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर बीमारी से रविवार को सूबे में तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। 9 जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है। 

विज्ञापन
Punjab Top News 31 May 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में उठी बगावत को शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने सोमवार को कुछ विधायकों के साथ बैठक की। वहीं परिवार के अनुरोध पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को अस्पताल से घर में शिफ्ट कर दिया गया है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: पार्टी की कलह मिटाने को दिल्ली पहुंचे प्रदेश के कांग्रेसी 
पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह को तीन दिन में निपटाने के लिए बनाई गई गठित तीन सदस्यीय समिति ने सोमवार को पंजाब के करीब 25 विधायकों-मंत्रियों से दिल्ली में  मुलाकात की। मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू हुई। मीटिंग में प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने भी हिस्सा लिया। जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मीटिंग मंथन करने के लिए है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का निधन 
पंजाब के होशियारपुर जिले की टांडा विधानसभा से दो बार विधायक रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का लंबी बीमारी के बाद मोहाली में निधन हो गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया। वह 91 साल की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब: कोरोना से कुछ राहत मिली, अब ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता 
कोरोना संक्रमण से राहत की उम्मीद के बीच अब ब्लैक फंगस से पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर बीमारी से रविवार को सूबे में तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। 9 जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है। अब तक मिले मरीजों में से 70 प्रतिशत यहीं पर पाए गए हैं। बाकी 13 जिलों में केस ज्यादा नहीं आ रहे हैं।  
पढ़ें पूरी खबर...



चंडीगढ़: मिल्खा सिंह को मिली छुट्टी, फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर 
पद्मश्री मिल्खा सिंह के परिवार के अनुरोध पर उन्हें स्थिर स्थिति में रविवार दोपहर फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित करना पड़ा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...  

चंडीगढ़: फुटकर में पांच रुपये सस्ता हुआ रिफाइंड 
बढ़ती महंगाई में लोगों के लिए राहत की खबर है। थोक में रिफाइंड तेल व कुछ दालों की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर फुटकर बिक्री पर भी पड़ा है। 170 रुपये का रिफाइंड अब 165 में मिल रहा है। वहीं दालों के दाम में भी पांच रुपये की गिरावट आई है।  
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed