{"_id":"60b3a7b38ebc3eae725c8775","slug":"punjab-former-cabinet-minister-surjit-kaur-kalkat-passed-away-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का 91 साल की उम्र में निधन, अमरिंदर सिंह ने व्यक्त किया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का 91 साल की उम्र में निधन, अमरिंदर सिंह ने व्यक्त किया शोक
Sun, 30 May 2021 08:28 PM IST
ajay kumar
पीटीआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर
पीटीआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 May 2021 08:28 PM IST
सार
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट होशियारपुर की टांडा विधानसभा सीट से 1980 और 1992 में दो बार विधायक बनीं। इसी सीट से इनके पति डॉ. अमीर सिंह कालकट भी दो बार विधानसभा चुनाव जीते। हरचरण सिंह बराड़ की सरकार में सुरजीत कौर कालकट को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट की फाइल फोटो।
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले की टांडा विधानसभा से दो बार विधायक रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर कालकट का लंबी बीमारी के बाद मोहाली में निधन हो गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया। वह 91 साल की थीं।
विज्ञापन
वयोवृद्ध नेता सुरजीत कौर के पति डॉ. अमीर सिंह कालकट टांडा विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1969 और 1972 में विधानसभा चुनाव जीता था। सुरजीत कौर कालकट ने भी पति की विरासत को आगे बढ़ते हुए इसी सीट से 1980 और 1992 में विधानसभा चुनाव जीतकर पंजाब विधानसभा पहुंचीं। सुरजीत कौर के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि होशियारपुर की वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सुरजीत कौर कालकट के निधन की खबर से दुखी हूं। कल उनकी प्राकृतिक मौत हुई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
होशियारपुर में नेताओं ने जताया शोक
उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कौर के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुलदीप नंदा, रजनीश टंडन और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताकर दिवंगत आत्मा को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। टंडन ने कहा कि सुरजीत कौर कालकट एक पुरानी एवं टकसाली कांग्रेसी थीं और पहली बार सन 1980 में टांडा से विधायक बनीं। तब पंजाब में कांग्रेस की सरकार में वह चेयरमैन सोशल वेलफेयर भी तीन साल रहीं। 1992 में विधायक रहीं और उस समय उन्हें संसदीय सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट बनाया गया। हरचरण सिंह बराड़ की सरकार में कैबिनेट मंत्री सोशल वेलफेयर एवं टेक्निकल एजुकेशन विभाग का जिम्मा मिला।
विज्ञापन
Sad to learn about the demise of veteran @INCPunjab leader Surjit Kaur Kalkat from District Hoshiarpur. She died a natural death yesterday. My condolences to the family and supporters. RIP! pic.twitter.com/sLVtTTwpKr
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 30, 2021