{"_id":"6b00159e867a7d03b60f8927","slug":"punjab-congress-eyes-strong-candidates-for-40-seats-ticket-aspirants-queue-up-for-2027-polls-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हाथ' को 40 सीट पर चाहिए मजबूत चेहरे: चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की फेहरिस्त लंबी, इन सीटों पर अधिक मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हाथ' को 40 सीट पर चाहिए मजबूत चेहरे: चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की फेहरिस्त लंबी, इन सीटों पर अधिक मंथन
Fri, 20 Nov 2026 03:46 PM IST
Sharukh Khan
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:46 PM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस को 40 सीटों पर मजबूत चेहरों की तलाश है। दिग्गजों को साधना पार्टी के लिए चुनौती होगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन कुछ सीटों पर पार्टी मुकाबला मुश्किल मान रही है। बड़े नेता अपने परिजनों और करीबियों के लिए पैरवी कर रहे हैं। सांसद भी विस चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस को मजबूत चेहरों की तलाश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर हलचल तेज है। इस दौरान कांग्रेस हाईकमान को दिग्गजों को साधने और नए चेहरों को मौका देने की दोहरी चुनौती से गुजरना होगा। टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है।
इतना ही नहीं, कई बड़े नेता अपने परिजनों और करीबियों के लिए भी पैरवी कर रहे हैं। कुछ सांसद तक विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। कुल 117 में से पार्टी करीब 40 सीटों पर मजबूत चेहरों को तलाश रही है।
टिकट वितरण के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। इसकी अध्यक्षता महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद करेंगे। सचिन सावंत और निवेदित अल्वा इसके सदस्य हैं। कमेटी सभी 117 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों की छंटनी करेगी। स्थानीय फीडबैक और सर्वे के आधार पर नामों की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी।

Trending Videos
इसी क्रम में पंजाब कांग्रेस की 70 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए फीडबैक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। यह सर्वेक्षण पार्टी हाईकमान निजी एजेंसियों से करवा रहा है। हर सीट पर दावेदारों के नाम संबंधित कमेटी के पास पहुंच चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 16 विधायकों के साथ-साथ कुछ अन्य विधायकों और सांसदों ने अपने परिजनों और करीबियों को भी टिकट देने की सिफारिश की है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेसी नेता राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, मदन लाल जलालपुर और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपने परिजनों के लिए भी टिकट मांग रहे हैं। इनके अलावा सांसद राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गुरजीत सिंह औजला विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।