चंडीगढ़: फुटकर में पांच रुपये सस्ता हुआ रिफाइंड, दालों की कीमत में भी मामूली गिरावट
सोयाबीन रिफाइंड का 15 लीटर का डिब्बा पहले 2450 रुपये में मिलता था, वह अब 2400 रुपये में मिल रहा है। 15 लीटर वाले वनस्पति का दाम 1925 रुपये था लेकिन अब यह 1850-1870 रुपये में मिल रहा है। अरहर के दाल के दामों में गिरावट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती महंगाई में लोगों के लिए राहत की खबर है। थोक में रिफाइंड तेल व कुछ दालों की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर फुटकर बिक्री पर भी पड़ा है। 170 रुपये का रिफाइंड अब 165 में मिल रहा है। वहीं दालों के दाम में भी पांच रुपये की गिरावट आई है।
सेक्टर- 23 मार्केट के किराना दुकानदार नरेश महाजन ने बताया कि एक सप्ताह में खाद्य तेल व दालों के दाम में गिरावट देखने को मिली है। रिफाइंड व वनस्पति एक माह पहले 170 रुपये किलो पर पहुंच गए थे। वहीं इनकी प्रिंट रेट 185 रुपये लीटर आई थी।
सोयाबीन रिफाइंड का 15 लीटर का डिब्बा अब 2450 रुपये की जगह 2400 रुपये का ही मिल रहा है। 15 लीटर वनस्पति के डिब्बे का दाम 1925 से घटकर 1850 से 1870 रुपये हो गया है। वहीं अरहर दाल के दाम में गिरावट आई है। सरसों तेल के दाम में कोई गिरावट नहीं आई है।
स्थानीय किराना दुकानदारों का कहना है कि बेशक पंजाब में अच्छी खासी मात्रा में सरसों होती है, लेकिन बड़े कार्पोरेट घरानों से जो कीमत तय हो जाती है, उसी के हिसाब से लोकल कंपनी अपने दाम तय कर देती हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। हालांकि इस गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
रिफाइंड
- वर्तमान फुटकर दाम - 165 रुपये लीटर
- वर्तमान थोक दाम - 155 से 157 रुपये लीटर
- एक माह पहले फुटकर दाम - 170 रुपये लीटर
अरहर दाल
- वर्तमान फुटकर दाम - 115 से 120 रुपये किलो
- वर्तमान थोक दाम - 92 से 102 रुपये किलो
- एक माह पहले फुटकर दाम - 120 से 125 रुपये किलो
धुली मूंग दाल
- वर्तमान फुटकर दाम - 120 से 130 रुपये किलो
- वर्तमान थोक दाम - 97 से 103 रुपये किलो
- एक माह पहले फुटकर दाम - 130 से 135 रुपये किलो
चना दाल
- वर्तमान फुटकर दाम - 85 से 90 रुपये किलो
- वर्तमान थोक दाम - 72 से 75 रुपये किलो
- एक माह पहले फुटकर दाम - 90 से 95 रुपये किलो