Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bathinda Municipal corporation team to demolish building under construction in Sirki Bazaar protest

बठिंडा: सिरकी बाजार में निर्माणाधीन इमारत तोड़ने पहुंची निगम टीम, जेसीबी के आगे बैठे पार्षद

Fri, 20 Nov 2026 04:10 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 04:10 PM IST
सार

बठिंडा के सिरकी बाजार में एक निर्माणाधीन इमारत को तोड़ने के लिए पहुंची निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बाद टीम बिना कार्रवाई किए चली गई।

विज्ञापन
Bathinda Municipal corporation team to demolish building under construction in Sirki Bazaar protest
माैके पर खड़े दुकानदार - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के सिरकी बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्रवाई करने पहुंची। निगम की ओर से इमारत को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई तो बिल्डिंग मालिक और आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसी पार्षद संदीप कुमार बॉबी और कांग्रेस नेता सोनू सैनी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों का समर्थन करते हुए निगम की कार्रवाई का विरोध किया। पार्षद संदीप बॉबी ने बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारियों पर नक्शा पास करने की एवज में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।
विज्ञापन




बिल्डिंग मालिक ने दावा किया कि उसकी इमारत का नक्शा नगर निगम से पास है। इसके लिए उसने निर्धारित सरकारी फीस भी जमा करवाई है। नक्शा पास होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मालिक का आरोप था कि निगम अधिकारियों ने कार्रवाई से पहले उसे कोई नोटिस नहीं दिया और सीधे इमारत तोड़ने के लिए टीम पहुंच गई। उसका कहना था कि नियमानुसार कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों ने नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पार्षद संदीप बॉबी जेसीबी मशीन के आगे बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बिल्डिंग को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, दुकानदारों ने विरोध में बाजार बंद करने का ऐलान भी कर दिया।


मामले को बढ़ता देख निगम अधिकारियों ने पार्षद और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। विरोध के चलते निगम की टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई।

नक्शे से अतिरिक्त निर्माण का आरोप
नगर निगम के सहायक टाउन प्लानर दविंदरपाल शर्मा ने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा पास होने के बावजूद मालिक ने स्वीकृत नक्शे से अतिरिक्त निर्माण किया है। इसी के चलते निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि निगम की टीम नियमों के अनुसार कार्रवाई करने आई थी। जब भी किसी इमारत पर कार्रवाई की जाती है तो संबंधित व्यक्ति अधिकारियों पर पैसे मांगने के आरोप लगाने लगता है, जबकि इस मामले में ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed